प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की बच्चों और शिक्षकों से बात
- फोटो : अमर उजाला
भारत सरकार द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। 17 सितंबर 2021 तक चलने वाले शिक्षक पर्व के उद्घाटन सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के शिक्षकों को संबोधित किया। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में नई शुरुआत करते हुए इसमें 10000 शब्दों की सांकेतिक भाषा शब्दकोश, नेत्रहीनों के लिए बोलने वाली किताबें जोकि दृष्टिबाधित छात्रों के लिए हैं और दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध हैं, सीबीएसई का स्कूल क्वालिटी एसेसमेंट एंड एक्रीडिटेशन फ्रेमवर्क, निपुण भारत के तहत निष्ठा द्वारा टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम की घोषणा की गई।
इस मौके पर देश के शिक्षा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं शिक्षा राज्यमंत्री उपस्थित रहे। कोरोना महामारी को देखते हुए उक्त संपूर्ण कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से किया गया। केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-24 के प्रचार्य मुकेश गर्ग ने बताया कि प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थी जुड़े रहे जो विद्यार्थी स्कूल नहीं आ पाए उन्होंने घर से ही प्रधानमंत्री को सुना।
कार्यक्रम में सभी शिक्षकों ने खुशी जाहिर की 17 सितंबर तक नई शिक्षा नीति को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।वेबिनार में सभी शिक्षक ,विद्यार्थी एवं समस्त अभिभावक गण कार्यक्रम की योजना अनुसार शिक्षक पर्व कार्यक्रम का लाभ उठाया।
प्रधानमंत्री संबोधन के बाद के कस्तूरीरंगन अध्यक्ष राष्ट्रीय शिक्षा नीति समिति ने एक तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। यह दौरान केंद्रीय विद्यालय नोएडा केंद्रीय विद्यालय ग्रेटर नोएडा केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी ददरी एवं केंद्रीय विद्यालय सूरजपुर के प्रसाद एवं शिक्षक मौजूद रहे शाम 6:00 बजे यह मशीन प्लेटफार्म पर भी एक बिजनौर का आयोजन किया गया और इसको लागू करने को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।