फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा : कम कीमत पर फ्लैट बेचने का झांसा देकर 75 लाख हड़पे, ग्रेनो निवासी युवती से दंपती ने की धोखाधड़ी

Sun, 03 Apr 2022 09:22 AM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेनो निवासी कुमुद ने कासना थाने में मामला दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि ग्रेनो निवासी दंपती ने फर्जी कागज दिखाकर फ्लैट बेच दिया। बाद में खुलासा होने पर पीड़िता ने रुपये मांगे तो आरोपियों ने साफ मना कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
75 लाख की ठगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवती को पॉश सोसाइटी में कम कीमत पर फ्लैट बेचने का झांसा देकर 75 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। रुपये मांगने पर आरोपी दंपती ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर कासना थाना पुलिस ने दंपती समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ग्रेनो निवासी कुमुद ने कासना थाने में मामला दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि उसकी पहचान लगभग आठ साल से ग्रेनो के दीक्षित अरोड़ा से थी। दीक्षित फिलहाल दिल्ली के बसंत कुंज के होटल द ग्रैंड में पत्नी क्रिस्टीना व बेटे के साथ रह रहा है। क्रिस्टीना ने कुमुद को बताया था कि उसने कुछ सस्ते फ्लैट सेक्टर-78 में अंतरिक्ष बिल्डर से खरीद रखे हैं। उसे रुपयों की जरूरत है, वह फ्लैट सस्ते दामों पर बेच देंगे।

विज्ञापन

युवती के अनुसार, दंपती ने युवती को फ्लैट के मालिकाना हक संबंधित कागज भी दिखाए। इससे उसे विश्वास हो गया और पीड़िता ने दंपती को स्वयं व मित्र और परिचितों से लेकर मार्च 2021 में 75 लाख रुपये दे दिए। जब कुमुद को फ्लैट नहीं मिले तो उसने रकम वापस मांग ली। इस पर दंपती ने 28 फरवरी को दो चेक दिए जिन्हें बैंक में जमा करने पर पता चला कि आरोपियों का बैंक खाता ब्लॉक है।

कानून मंत्रालय और दूतावास में पहुंच की दी धमकी

कुमुद का आरोप है कि आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो दीक्षित ने कहा कि उसकी कानून मंत्रालय में पहचान है और उसने धमकी देकर रुपये देना से मना कर दिया। क्रिस्टीना से बात करने पर उसने भी दूतावास तक पहुंच होने की बात कहकर धमकी दी। पीड़िता ने आरोपियों के विदेश भागने की आशंका जताते हुए पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। उनके निर्देश पर कासना थाने में दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें