चालक भूदेव की गंभीर हालत को देखकर इलाज हेतु उच्च मेडिकल संस्थान रेफर कर दिया गया है। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नोएडा के सेक्टर-18 अंडरपास के निकट एक दूध से भरा कैंटर डिवाइडर से जा टकराया। यह टक्कर इतनी तेज थी कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं चालक व क्लीनर बुरी तरह घायल हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां क्लीनर की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
यह घटना शुक्रवार देर रात 2.00 बजे विनायक अस्पताल के सामने घटी। पीड़ितों की पहचान ड्राइवर भूदेव पुत्र पूरन उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी सलेमपुर, थाना रजपुरा, जिला संभल व क्लीनर नरेंद्र पुत्र बलवीर उम्र करीब 21 वर्ष निवासी पाठकपुर, थाना रजपुरा, जिला संभल के रूप में हुई।
चालक भूदेव की गंभीर हालत को देखकर इलाज हेतु उच्च मेडिकल संस्थान रेफर कर दिया गया है। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।