फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: नोएडा एयरपोर्ट के नेतृत्व ढांचे में किया गया अहम फेरबदल, नीतू सम्रा बनीं अंतरिम सीईओ

Fri, 24 Apr 2026 06:18 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने बीसीएएस के निर्देशों के बाद नेतृत्व में बदलाव करते हुए नीतू सम्रा को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया है। वह पहले सीएफओ थीं। वहीं, पूर्व सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान अब बोर्ड में कार्यकारी उपाध्यक्ष के रूप में नई भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
नीतू सम्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने आज अपने नेतृत्व ढांचे में बदलाव की घोषणा की। यह बदलाव नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के उन निर्देशों के बाद किया गया है। तत्काल प्रभाव से नीतू सम्रा को अंतरिम आधार पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है, जब तक कि निदेशक मंडल औपचारिक चयन प्रक्रिया पूरी नहीं कर लेता।

विज्ञापन


नीतू सम्रा अक्तूबर 2021 से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में कार्यरत रही हैं और परियोजना के एक महत्वपूर्ण चरण के दौरान वित्तीय प्रबंधन, प्रशासन और रणनीतिक योजना में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।

क्रिस्टोफ श्नेलमान, जो अगस्त 2020 से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे थे, अब एयरपोर्ट के निदेशक मंडल में कार्यकारी उपाध्यक्ष के रूप में शामिल होंगे। इस भूमिका में वह परियोजना और इसके संचालन में बदलाव के दौरान सहयोग जारी रखेंगे।
विज्ञापन


यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन डेनियल बिर्चर ने कहा कि मार्च 2026 में प्रधानमंत्री द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद लक्ष्य था कि संचालन जल्द से जल्द शुरू किया जाए। यह प्रबंधन परिवर्तन एयरपोर्ट को नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो की आवश्यकताओं के अनुरूप लाता है और साथ ही नेतृत्व टीम में निरंतरता बनाए रखता है। नई संरचना वाली टीम स्पष्ट और पारदर्शी प्रशासन तथा मजबूत कॉरपोरेट संस्कृति के मार्गदर्शन में संचालन की ओर सुगम बदलाव सुनिश्चित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें