नोएडा में एक तमंचा बनाने वाली फैक्टरी का पर्दाफाश हो गया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने लो पार्ट इंडिया इंडस्टरीज लिमिटेड के नाम से फैक्टरी खोली थी
नोएडा पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी मिली। यहां तमंचा बनाने वाली फैक्टरी का पर्दाफाश हो गया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र स्थित खेड़ा चौगापुर गोल चक्कर के समीप से पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
चारों गाजियाबाद मोरटा इंडस्ट्रियल क्षेत्र में तमंचा बनाने की फैक्टरी चला रहे थे। इन आरोपियों ने लो पार्ट इंडिया इंडस्टरीज लिमिटेड के नाम से फैक्टरी खोली थी। इस फैक्ट्री की आड़ में तमंचा फैक्टरी संचालित की जा रही थी।
पुलिस को कब्जे से 111 अधबने तमंचे, नौ तमंचे बरामद हुए हैं। इसके अलावा 15 लाख की कीमत की एक पिस्टल भी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान शाहफहद, बादल कुमार, शिवमपाल और सादिक के रूप में हुई है।