नोएडा के सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कोठी में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने 13 लोगों को बचाकर सुरक्षित निकाला। इस दौरान दो दमकल कर्मी घायल हो गए हैं।
नोएडा के सेक्टर 20 स्थित डॉ. केसी सूड की कोठी में सुबह अचानक आग लग गई। इसके तुरंत बाद दमकल विभाग को सूचित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची टीम ने बच्चों समेत 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान दो दमकल कर्मी महिपाल सिंह और निजामुद्दीन घायल हो गए।
अपनी जान पर खेलकर इमारत में फंसे लोगों को बचाने वाले दमकलकर्मियों की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। घायल दोनों दमकलकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नोएडा के पुलिस आयुक्त ने दमकल विभाग की टीम के लिए 50,000 रुपये देकर पुरस्कृत किया है। इसके साथ ही उन्होंने दमकल टीम को डीजी मेडल के लिए संस्तुति की है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।