फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा किसान आंदोलन : अशोक चौहान ने शोषण रोकने का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन 29 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना देगी, 81 गांवों के किसान करेंगे भागीदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। गांव नंगली वाजिदपुर में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन की पंचायत का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता बाबा अनूप निर्वाण ने की और संचालन अशोक चौहान ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल त्यागी ने पदाधिकारियों से कहा कि 29 अक्टूबर 2025 से नोएडा प्राधिकरण पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा और सभी किसानों को जागरूक करके प्रदर्शन में शामिल किया जाए।
पंचायत में बताया गया कि नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठकों में किसानों की समस्याओं पर चर्चा नहीं होती, जैसा कि तीन अक्टूबर की बैठक में हुआ। इससे किसानों में भारी रोष है। मंच के संरक्षक चरन सिंह प्रधान ने कहा कि किसानों के हक की रक्षा करना सभी पदाधिकारियों का कर्तव्य है और अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अशोक चौहान ने कहा कि आंदोलन के लिए अलग-अलग टीम बनाकर जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। 81 गांवों के किसान बड़े पैमाने पर प्रदर्शन में शामिल होंगे। मौके पर पंचायत में कई पदाधिकारी और किसान उपस्थित रहे, जिसमें बाबा ब्रह्म सिंह चौहान, सुरेंद्र प्रधान, सूरज प्रधान, चरण सिंह प्रधान, प्रमोद त्यागी, गौतम लोहिया और अन्य प्रमुख सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें