ग्रेटर नोएडा। दिवाली से पहले सेक्टर डेल्टा दो में फैली गंदगी को साफ करने का जिम्मा आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने खुद उठा लिया है। पदाधिकारियों का कहना है कि कई बार ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों से सफाई व्यवस्था को सही कराने के लिए मांग की गई लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा। इस कारण आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने निवासियों के साथ मिलकर अपने निजी खर्चे से संसाधन जुटाकर पूरे सेक्टर में सफाई अभियान चलाया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बॉबी भाटी और महासचिव आलोक नागर ने दिवाली से पहले हमारा प्रयास है कि हर ब्लॉक में साफ-सफाई सुनिश्चित हो। इस मौके पर रामवीर चौधरी, रिंकू भाटी, अनिल भाटी, सुनीता चौधरी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो