फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Covid Rules: नोएडा में और कोरोना प्रतिबंध हटे, शनिवार से सिनेमा हॉल, रेस्तरां और जिम खुलेंगे

Fri, 11 Feb 2022 07:38 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

प्रशासन के फैसले से खुश सिनेमा हॉल मालिकों का कहना है कि इसकी तैयारी कर ली गई है। सिनेमा हॉल को सैनिटाइज कर दिया गया है। हॉल में किसी को बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
सिनेमा हॉल - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के कारण लगाए गए कई प्रतिबंध शनिवार से खत्म किए जा रहे हैं। नोएडा प्रशासन ने जिले में सिनेमा हॉल, रेस्तरां और जिम खोलने का निर्णय ले लिया है। इससे यहां रहने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


शनिवार को वीकेंड (सप्ताहांत) होने के कारण सिनेमा हॉल और रेस्तराओं में अच्छी संख्या में ग्राहकों के पहुंचने की उम्मीद है, जिससे सिनेमा हॉल और रेस्तरां मालिक खुश हैं। सिनेमा हॉल मालिकों का कहना है कि इसकी तैयारी कर ली गई है। सिनेमा हॉल को सैनिटाइज कर दिया गया है। हॉल में किसी को बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन

खत्म होने लगा है वर्क फ्रोम होम

इससे ठीक एक दिन पहले 10 फरवरी गुरुवार को यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव के तहत नोएडा में मतदान हुआ था। नोएडा में अब कोरोना के मामलों की संख्या काफी कम हो गई है। धीरे-धीरे सभी सरकारी और प्राइवेट कार्यालय वर्क फ्रोम होम माध्यम से निकलने लगे हैं। घर से काम कर रहे कर्मियों को ऑफिस बुलाया जाने लगा है।

कोरोना के सामान्य व ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले बढ़ने के बाद नोएडा समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में कड़े कोविड प्रतिबंध लगा दिए गए थे। इनके तहत सभी सरकारी और निजी कार्यालयों में वर्क फ्रोम होम की व्यवस्था लागू कर दी गई थी। साथ ही सिनेमा हॉल, जनसभा, राजनीतिक रैली, जिम, पार्क, रेस्तरां आदि पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। कोरोना की तीसरी लहर की ढलान के बाद प्रतिबंधों में ढील दी जाने लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें