फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ की बेटी की छत से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ मानवेंद्र सिंह की बेटी मणिका सिंह (24) की शनिवार को छत से गिरकर मौत हो गई। मानवेंद्र बरेली के जिलाधिकारी रह चुके हैं और उनका हाल ही में नोएडा स्थानांतरण हुआ है। एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी के फ्लैट में शिफ्टिंग के दौरान हादसा हुआ।
विज्ञापन

बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि प्राधिकरण के एसीईओ मानवेंद्र सिंह की बेटी मणिका डब्ल्यूएचओ सोसाइटी के फ्लैट की छत पर थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर पड़ी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के इनकार करने पर पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। रविवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। मानवेंद्र का स्थानांतरण नोएडा हुआ था। ऐसे में ग्रेटर नोएडा स्थित फ्लैट में शिफ्टिंग चल रही थी। अंतिम संस्कार में प्राधिकरण के अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें