फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: प्राधिकरण ने चिन्हित किए एक हजार से ज्यादा अवैध फार्म हाउस, जल्द ही चलेगा बुलडोजर

Wed, 08 Jun 2022 11:52 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा

सार

सूत्रों का कहना है कि बड़े फार्म हाउस पर कार्रवाई से प्राधिकरण कतरा रहा है, लेकिन सीईओ का कहना है कि जो भी अवैध फार्म हाउस हैं उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Noida Authority
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा प्राधिकरण ने एक हजार से ज्यादा अवैध फॉर्म हाउस चिन्हित किए हैं। जल्द ही इन पर बुलडोजर चलाकर ढहाया जाएगा। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि बड़े फार्म हाउस पर कार्रवाई से प्राधिकरण कतरा रहा है, लेकिन सीईओ का कहना है कि जो भी अवैध फार्म हाउस हैं उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पहले और दूसरे चरण के ध्वस्तीकरण के बाद प्राधिकरण की टीम सर्वे में लगी हुई है। अब तक 1000 अवैध फॉर्म हाउस चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 700 फॉर्म हाउस काफी पुराने हैं और नामचीन लोगों के हैं। ऐसे में यहां कार्रवाई हो पाएगी या नहीं, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

दरअसल, कार्रवाई की सूचना मिलते ही ऐसे लोग कोर्ट का रुख कर लेते हैं। यमुना के डूब क्षेत्र में बने ऐसे फार्म हाउस को गिराने से पहले प्राधिकरण को नोटिस देकर खाली कराना होगा। यही वजह है कि इस बार के चरण में उन फार्म हाउसों का नंबर पहले आ सकता है जिन्हें तोड़ने के लिए किसी तरह के नोटिस या खाली कराने जैसी बाधा न हो।
विज्ञापन


हर सुख-सुविधा से युक्त हैं फार्म हाउस
शहरों में बिजली की किल्लत और कई समस्याओं के साथ लोग जी रहे हैं। वहीं, अगर डूब क्षेत्र के फार्म हाउस को देखें तो यहां वह सारी सुविधाएं हैं जिसे पाकर कोई भी खुश हो जाएगा। यहां बिजली की किल्लत नहीं होती। स्वीमिंग पूल समेत सड़कें तक बनी हैं। गर्मी के मौसम में यहां गाड़ियों की लाइन लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें