फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट : पॉड टैक्सी का रूट प्लान तैयार, 14 किमी तक दौड़ेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) ने एयरपोर्ट तक पहुंच आसान करने के लिए प्रस्तावित पॉड टैक्सी के 14 किमी का रूट प्लान तैयार कर लिया है। यह नोएडा एयरपोर्ट से फिल्म सिटी के बीच चलेगी। जिसमें साढ़े पांच किमी का रूट यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर रूट बनाया गया है। इसके अलावा यीडा के चार सेक्टरों से भी होकर भी गुजरेगी।
विज्ञापन

यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि पॉड टैक्सी चलाने के लिए इंडियन पोर्ट रेल व रोपवे कॉरपोरेशन ने विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली है। नोएडा एयरपोर्ट से फिल्म सिटी की दूरी यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर करीब साढ़े पांच किमी है। प्राधिकरण के सेक्टरों को कनेक्टिविटी देने के लिए पॉड टैक्सी का रूट करीब 14 किमी तैयार किया गया है। इससे सेक्टर- 28, 29, 32, 33 आदि को भी पॉड टैक्सी की कनेक्टिविटी मिलेगी। इसका सबसे अधिक फायदा इन सेक्टरों में लगने वाले उद्योगों में काम करने वालों को होगा, जिन्हें सुगम व सस्ती दरों पर गंतव्य तक आने-जाने की सुविधाएं मिलेगी। पॉड टैक्सी परियोजना को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के आधार पर बनाया जाएगा।
कारोबारियों को भी मिलेगा लाभ
यीडा के सेक्टर-28 में मेडिकल डिवाइस पार्क और डाटा सेंटर प्रस्तावित है। जबकि सेक्टर-29, 32 व 33 औद्योगिक सेक्टर हैं। इनमें खिलौना क्लस्टर, अपैरल क्लस्टर, एमएसएमई समेत अन्य औद्योगिक इकाइयां प्रस्तावित हैं। प्रत्येक सेक्टर में पॉड टैक्सी का स्टेशन प्रस्तावित किया गया है। दिल्ली और आगरा के करीब होने के कारण भी एयरपोर्ट व आसपास विकसित होने वाले क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ाना मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

100 किमी प्रतिघंटे की अधिकतम स्पीड
पॉड टैक्सी की अधिकतम रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे होगी है। यह पूरी तरह से एलिवेटेड ट्रैक पर चलेगी। एक टैक्सी में 4 से 6 यात्री बैठ सकेंगे। इसके लिए फ्लिम सिटी से एयरपोर्ट तक ट्रैक का निर्माण होगा।
पॉड टैक्सी परियोजना को पीपीपी मॉडल पर बनाया जाएगा। डीपीआर के बाद निविदा प्रपत्र व कंसेशन एग्रीमेंट भी तैयार हो चुका है। निविदा जारी करने से पहले इसे शासन के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ, यमुना विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें