फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 5 अप्रैल को निषाद पार्टी भरेगी हुंकार, चुनाव से पहले होगा शक्ति प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन



कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बोले-पिछली सरकारों ने मछुआ समाज से छीनी शिक्षा और रोजी रोटी
-विधानसभा चुनाव पर बोले-भाजपा दे दे हारी हुई सीट, सभी जिताकर एनडीए को मजबूत करेंगे


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-29 स्थित क्लब में बृहस्पतिवार को यूपी के कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं संग बैठक की। इस दाैरान उन्होंने आगामी पांच अप्रैल को नोएडा इंडोर स्टेडियम में बड़ी जनसभा में जनता को शामिल होने की अपील की। उन्होंने बताया कि यह सभा महर्षि कश्यप जयंती के उपलक्ष्य में होगी, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी अपनी ताकत दिखाएगी और मछुआ समाज के अधिकारों की आवाज बुलंद करेगी।
विज्ञापन




डॉ. निषाद ने बैठक के बाद मीडिया से कहा कि निषाद पार्टी एनडीए गठबंधन का हिस्सा है और भाजपा के साथ मिलकर देश व प्रदेश में काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने मछुआ, कश्यप, निषाद समेत अन्य उपजातियों को लंबे समय तक नजरअंदाज किया और उनके अधिकारों से वंचित रखा। सपा ने शिक्षा का अधिकार और बसपा ने उनकी रोजी-रोटी छीनी। निषाद पार्टी अब समाज के हक और सम्मान के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर संकेत दिए कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी सक्रिय भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि जिन सीटों पर भाजपा अब तक जीत हासिल नहीं कर पाई है, वहां निषाद पार्टी को मौका दिया जाए, ताकि एनडीए को और मजबूती मिल सके। डॉ. निषाद ने बताया कि इस रैली में निषाद, मल्लाह, केवट, बिंद, कश्यप समेत अन्य पिछड़े वर्गों के साथ-साथ गुर्जर समाज के लोगों की भी बड़ी भागीदारी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें