फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: परिषदीय स्कूलों में तेज रफ्तार इंटरनेट से होगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- जनपद के 135 स्कूलों में बनाए गए स्मार्ट क्लास, विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। परिषदीय स्कूलों के बच्चे अब तेज रफ्तार इंटरनेट कनेक्शन के बीच पढ़ाई करेंगे। बुधवार से शुरू हुए नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों के लिए 135 स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम बनाए गए हैं, जिनका उन्हें लाभ मिलेगा। जेवर, बिसरख, दादरी और दनकौर ब्लॉक के स्कूलों में इसके लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत बजट जारी किया गया है।



विभाग का लक्ष्य है कि स्कूलों में इंटरनेट उपलब्ध कराकर बच्चों को ऑनलाइन शैक्षणिक सामग्री समेत अन्य डिजिटल संसाधनों के जरिए पढ़ाई कराई जाए। इससे बच्चे आधुनिक शिक्षा से जुड़ पाएंगे। वर्तमान में जनपद के 511 स्कूलों में से 135 स्कूलों में स्मार्ट क्लास तैयार हो चुके हैं। इन्हें विभाग ने स्वयंसेवी संस्थानों के जरिए विकसित कराया है।
विज्ञापन




इंटरनेट और स्मार्ट क्लास की सुविधा मिलने से बच्चों को तकनीक आधारित शिक्षा का लाभ मिलेगा। साथ ही शिक्षकों को भी पढ़ाने में आधुनिक संसाधनों की मदद मिलेगी। आने वाले समय में अन्य स्कूलों में भी चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट क्लास और इंटरनेट सुविधाएं बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन

-
बच्चों को डिजिटल बोर्ड, प्रोजेक्टर समेत आधुनिक तकनीकों से पढ़ाया जाएगा। इंटरनेट और स्मार्ट क्लास की सुविधा मिलने से बच्चों को तकनीक आधारित शिक्षा का लाभ मिलेगा। -राहुल पवार, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें