फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस से जवाब नहीं आने पर अब 5 दिसंबर को होगी जमानत पर सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- निक्की हत्याकांड
विज्ञापन

(अदालत से)
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सिरसा गांव में हुए निक्की हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल होने के बाद मृतका निक्की भाटी के जेठ रोहित भाटी की जमानत के मामले में मंगलवार को सत्र न्यायालय में सुनवाई हुई। मामले में कासना कोतवाली पुलिस की ओर से जवाब दाखिल नहीं आने के कारण अदालत ने सुनवाई के लिए अब 5 दिसंबर का समय दिया है।
विज्ञापन

निक्की के परिजन के अधिवक्ता उधम सिंह तोंगड़ व दिनेश कुमार कलसन ने बताया कि मामले में कासना कोतवाली पुलिस से आरोपी के बारे में जानकारी मांगी गई थी। पुलिस की ओर से जवाब नहीं आने के कारण अदालत ने सुनवाई के लिए अब 5 दिसंबर का समय दिया है। निक्की की हत्या के साजिश के तहत की गई है। इसमें पूरा परिवार शामिल है। पुलिस ने भी षड़यंत्र के तहत हत्या की बात चार्जशीट में लिखी है। पुलिस ने 500 से अधिक पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। आरोपी रोहित की घटना में संलिप्तता है। इसके सबूत पेश करके आरोपी की जमानत याचिका खारिज कराएंगे।मामले में आरोपी पक्ष के अधिवक्ता मनोज भाटी बोड़ाकी की ओर से मुख्य आरोपी विपिन भाटी के भाई रोहित भाटी के लिए जमानत के लिए पहली याचिका पिछले सप्ताह बुधवार को दायर की गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें