फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नेक्स्ट जेनरेशन ताइक्वांडो कप का आगाज

Sat, 11 Oct 2025 07:33 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिले की ताइक्वांडो प्रतिभाओं को निखारने के लिए ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार से दो दिवसीय प्रथम नेक्स्ट जेनरेशन ताइक्वांडो कप-2025 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कई राज्यों से 200 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन




आयोजक एनआईएस कोच मोनू ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य फ्रेशर खिलाड़ियों को बेहतर मंच देना है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व उत्तर प्रदेश से 200 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में अंडर-6 से अंडर-16 आयु वर्ग तक के बालक व बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने भाग लिया। रविवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें