फोटोऱ् कलवाड़ी में हेलीकॉप्टर से उतरता हुआ नवविवाहित जोड़ा व उनके परिजन
हेलीकॉप्टर में बैठकर कलवाड़ी पहुंचा नवविवाहित दंपती
ग्रामीणों की जुटी भीड़, मंदिर में हुआ भंडारे का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। उपमंडल के गांव कलवाड़ी में मंगलवार को एक नवविवाहित दंपती अपने पूर्वजों का आशीर्वाद लेने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचा। वहीं उत्साहित ग्रामीणों की भीड़ हेलीकॉप्टर देखने पहुंच गई।
भाजपा नेता सुभाष यादव ने बताया कि अब 12 दिसंबर को उनके भतीजे कार्तिक यादव की गुरुग्राम के विलेज गार्डन में शादी संपन्न हुई थी। शादी के बाद पूर्वजों का आशीर्वाद लेने के लिए नवविवाहित जोड़ा मंगलवार को हेलीकॉप्टर में सवार होकर गांव कलवाड़ी पहुंचा। इस दौरान ग्रामीणों में हेलीकॉप्टर देखने की जिज्ञासा बढ़ गई। गांव के मंदिर में एक भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक तेजपाल तंवर, युवा नेता नरेंद्र यादव दिल्ली, सरपंच कृष्ण यादव, गणपत राय, धर्मपाल सुरेश कुमार तेजपाल सहित बड़ी संख्या में आसपास के गणमान्य लोग व ग्रामीण मौजूद रहे।