फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत, परिजन का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रेलवे चौक के समीप पिछले महीने शुरू हुआ अस्पताल विवादों के घेरे में आ गया है। अस्पताल में एक नवजात बच्ची की मौत को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मृतक बच्ची के परिजनों ने जब डॉक्टरों से पूछताछ की तो डॉक्टरों व स्टाफ ने परिजनों पर हमला कर दिया। डॉक्टर व स्टाफ ने परिजनों से साथ जमकर मारपीट की व नकदी लूट ली। परिजनों का आरोप है कि बच्ची की मौत डॉक्टर की लापरवाही से हुई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो डॉक्टरों सहित छह के खिलाफ मारपीट कर घायल करने, लूट, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

होडल थाना प्रभारी अनूप सिंह के अनुसार गांव भुलवाना निवासी खेमचंद ने पुलिस को शिकायत दी है कि शुक्रवार देर सांय उसके भाई प्रदीप की पत्नी सोनिया को डिलीवरी के लिए रेलवे चौक स्थित एक सारथी अस्पताल में दाखिल कराया था। शिकायत में बताया कि नार्मल डिलीवरी करने के नाम पर महिला को दाखिल करते समय डॉक्टर ने 15 हजार रुपये जमा करा लिए, लेकिन कुछ देर बाद डाक्टरों ने बताया कि बच्चा फंस गया है और महिला का ऑपरेशन करना पड़ेगा, जिसके बाद डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि डाक्टरों की लापरवाही के कारण बच्ची की मौत हो गई। पीड़ित का कहना है कि वह और उसके परिवार के रीजपाल, प्रदीप, सौरभ, नारायण, राजन, गौरव, विनिस व सुनीता अस्पताल के गेट के बाहर खड़े होकर बातें कर रहे थे कि अस्पताल में दवाई मंहगी मिलती हैं। बाहर किसी दूसरे मेडिकल स्टोर से दवाई ले लेंगे। शिकायत में बताया कि इसी दौरान डॉ. हेमंत व डॉ. सोमदत्त अपने स्टाफ के पांच-छह सदस्यों के साथ आए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसकी पूरी रिकॉर्डिंग अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। शिकायत में बताया कि लोगों ने गौरव की जेब में रखे 3500 रुपये भी लूट लिए। पीड़ित ने डॉक्टरों के स्टाफ पर शराब के नशे में झगड़ा करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित की शिकायत पर डॉ. हेमंत व डॉ. सोमदत्त सहित छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। डॉक्टरों से पूछताछ व सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अख्तर हुसैन, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें