फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात शिशु कट्टे में रोता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। खेतों में एक नवजात शिशु कट्टे में रोता मिलने से हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने शिशु में लेकर अज्ञात मां के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को पिनगवां-तेड़ रोड पर खेतों पर जा रहे एक किसान को सड़क किनारे पड़े एक प्लास्टिक के कट्टे में बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जब किसान ने कट्टे को खोला तो उसे एक नवजात बच्ची मिली। बच्ची मिलने की सूचना किसान ने डायल 112 पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे को जिला मांडी खेड़ा अस्पताल रेफर किया। जहां बच्ची की हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जांच अधिकारी सत्यनारायण सिंह ने बताया कि फखरुद्दीन निवासी तेड़ ने पुलिस को शिकायत दी थी। किसी अज्ञात अविवाहिता ने इस बच्ची का लोकलाज के डर से कट्टे में लपेटकर सड़क के किनारे फेंक दिया होगा। जांच अधिकारी ने बताया कि अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्करों व अस्पताल संचालकों से गर्भवती महिलाओं को रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें