फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान बोर्ड के सदस्य पहुंचे ग्रेनो, मंगलवार को लेंगे जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाड़ियों की सुरक्षा, रहने की व्यवस्था और स्टेडियम का करेंगे निरीक्षण
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में न्यूजीलैंड व अफगानिस्तान के बीच होने वाले टेस्ट मैच के मद्देनजर दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के सदस्य सोमवार को ग्रेटर नोएडा पहुंच चुके हैं। यह बोर्ड सदस्य मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम की स्थिति का जायजा लेंगे और टेस्ट मैच के आयोजन को हरी झंडी देंगे।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 9 से 13 सितंबर तक न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाना है। इसके लिए मैदान की स्थिति, खिलाड़ियों की सुरक्षा, रहने की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के सदस्य सोमवार को ग्रेटर नोएडा पहुंच चुके है। बोर्ड सदस्यों को कड़ी सुरक्षा के बीच ग्रेटर नोएडा स्थित क्राउन प्लाजा हॉटल में ठहराया गया। मंगलवार को बोर्ड सदस्य स्टेडियम का निरीक्षण करेंगे और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ और जिलाधिकारी पुलिस आयुक्त के साथ बैठक कर यहां की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में चर्चा करेंगे। बैठक के बाद दोनों टीमों के सदस्य प्रेस वार्ता भी कर सकते हैं। इसके बाद अफगानिस्तान और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बीच समझौता होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें