फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा में मिली लापरवाही, ओमेक्स-वेनिस मॉल सहित चार को नोटिस

विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट के मॉल में सुरक्षा व्यवस्था की जांच करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नववर्ष पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए शुक्रवार को एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा जोन और एसीपी ने मॉल, होटल, मेट्रो आदि स्थानों पर जांच की। इस दौरान सुरक्षाकर्मी अलर्ट दिखाई दिए, लेकिन ओमेक्स और वेनिस मॉल सहित चार जगह सामान्य कपड़ों में पुलिसकर्मियों को असलाह के साथ भेजा गया तो मेटल डिटेक्टर, स्कैनर आदि में असलाह का पता नहीं चला। ऐसे में चारों को नोटिस जारी किए गए हैं। डीसीपी अमित कुमार ने ओमेक्स और वेनिस मॉल में सामान्य कपड़ों में पुलिसकर्मी को पिस्टल लेकर मॉल में भेजा, लेकिन यहां तैनात सुरक्षाकर्मी उसे पकड़ नहीं पाए और न ही उपकरण ही पिस्टल की पहचान कर पाए। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने गौड़ सिटी मॉल (थाना बिसरख क्षेत्र), क्राउन प्लाजा (थाना सूरजपुर), एच-ब्लॉक मार्किट (थाना फेज-3) आदि जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इन जगहों पर भी व्यवस्था दुरुस्त मिली, लेकिन दो जगहों पर सुरक्षा इंतजाम में खामियां दिखाईं दीं। संबंधित सुरक्षा एजेंसी व मॉल आदि के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही, मॉल व सुरक्षा एजेंसियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

वेनिस और ओमेक्स मॉल में चेकिंग के दौरान सुरक्षा में खामी मिली है। दोनों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नोटिस दिए गए हैं। - अमित कुमार, डीसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें