फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो साल के अंदर जिले में बढ़े करीब 1.71 लाख मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल के अंदर जिले में बढ़े करीब 1.71 लाख मतदाता

-23 जनवरी को प्रशासन जारी करेगा लोकसभा चुनाव की अंतिम मतदाता सूची
-विधानसभा चुनाव-2022 में थे 16.69 लाख मतदाता, अब पहुंचे करीब 18.30 लाख
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन 23 जनवरी को लोकसभा चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी करेगा। विधानसभा चुनाव-2022 के मुकाबले इस बार मतदाता सूची में करीब 1.71 लाख मतदाता अधिक होंगे। वर्ष 2022 की मतदाता सूची में 16.69 लाख मतदाता थे। इस बार अब तक मतदाताओं की संख्या 18.30 लाख तक पहुंच चुकी है। वहीं वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 15.37 लाख मतदाता थे। तब और अब के चुनाव में करीब तीन लाख मतदाताओं का अंतर है। जिनको लुभाने के लिए प्रत्याशियों को कड़ी मेहनत करनी होगी। प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि 23 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

49 हजार मतदाता पहचान पत्र का हुआ वितरण
प्रशासन ने नए मतदाता पहचान पत्र का वितरण भी शुरू करा दिया है। अब तक 77 हजार मतदाता पहचान पत्र छप कर आ चुके है। संबंधित तहसील से पहचान पत्रों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से मतदाताओं के घर पर पहुंचाया जा रहा है। अफसरों ने बताया कि अब तक 49 हजार मतदाता पहचान पत्र का वितरण हो चुका है। जबकि बाकी करीब 28 हजार मतदाता पहचान पत्राें के वितरण का काम चल रहा है। ब्युूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें