फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी से मिलेगी नवोदय की छात्रा वैष्णवी

विज्ञापन
दादरी स्थित नवोदय विद्यालय की छात्रा वैष्णवी कुमारी द्वारा बनाई गई गुड़िया। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नवोदय विद्यालय की 7वीं की छात्रा वैष्णवी कुमारी ने हस्तशिल्प कौशल से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित एक गुड़िया बनाई है। एक अप्रैल को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में विद्यालय के स्टॉल पर उनके कौशल को प्रधानमंत्री मोदी देखेंगे और छात्रा का उत्साहवर्धन करेंगे।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय धूम मानिकपुर दादरी के प्रधानाचार्य अनिल मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री का परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम शुक्रवार को सुबह 11 बजे तालकटोरा स्टेडियम में होगा। इसमें पीएम मोदी 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों और अभिभावकों से परिचर्चा करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी स्टॉल में अपने हस्तशिल्प का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश करेंगे। इस आयोजन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय धूम मानिकपुर की छात्रा वैष्णवी कुमारी का ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पर आधारित स्वनिर्मित हस्तशिल्प गुड़िया का चयन किया गया है। वैष्णवी के पिता श्रवण कुमार निजी कंपनी में कार्य करते हैं। वहीं, माता कंचन देवी गृहिणी हैं। स्कूल के उप प्रधानाचार्य सुकांत सरकार ने बताया कि बच्ची पढ़ने के साथ-साथ कला और शिल्प में माहिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें