फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आठ और नौ नवंबर को होगा राष्ट्रीय मूट कोर्ट का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आठ और नौ नवंबर को राष्ट्रीय मूट कोर्ट का आयोजन होगा। जिसमें 62 विधि संस्थान के छात्र भाग लेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को विधिक क्षेत्र में कौशल विकास एवं व्यावसायिक परिपक्वता के संबंध में एक अनूठा मंच प्रदान करना है। साथ ही उन्हें नवीन प्रौद्योगिकियों एवं डीपफेक जैसी तकनीकों से होने वाले अपराधों का सामना करने के लिए एक आभासी न्यायिक वातावरण प्रदान करना है। इसके साथ उनके समाधान पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्कूल ऑफ लॉ, जस्टिस एंड गवर्नेंस द्वारा आयोजित की जा रही है। उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता इसमें शामिल होंगे। स्कूल ऑफ लॉ के अधिष्ठाता डॉ. के. के. द्विवेदी ने बताया कि इससे छात्रों को न्यायिक कार्यप्रणाली की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त होगी। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय लगातार कानूनी शिक्षा और न्यायिक अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में अग्रसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें