ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर में आयोजित होने जा रहे कुश्ती दंगल में दर्शकों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके पहलवान अखाडे़ में दांव पेच लगाते नजर आएंगे। जिले में गोवर्धन पर्व के अवसर पर बुधवार को दंगल का आयोजन किया जा रहा है।
कोच रंजीत पहलवान ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-73 स्थित सर्फाबाद में एक विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल का आयोजन रोहित उर्फ बबली पहलवान, सुभाष पहलवान, बाबू पहलवान की ओर से किया जा रहा है। इसमें भारत केसरी तालिब बाबा फ्लाई, भारत केसरी शेरा गुर्जर, बाबा फ्लाई जोंटी भाटी, हिंद केसरी मोनू दहिया, दिल्ली केसरी आशीष गोदड़ी, भारत केसरी हिंद केसरी दिनेश पहलवान आदि पहलवान दांव पेच लगाएंगे। विजेता पहलवान को इनामी राशि और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।