फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में जनपद स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों ने भाग लिया। प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय मेहंदीपुर बांगर की रति गुप्ता और उच्च प्राथमिक स्तर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय लडपुरा की श्वेता कनौजिया को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य राज सिंह यादव ने कहा कि कहानी सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है बल्कि यह बच्चों को सिखाने के लिए रोचक विधि के रूप में प्रयोग की जाती है। यह विधा शिक्षण को विशिष्ट बनाती है। उपप्राचार्य अर्चना गुप्ता ने शिक्षकों से कहा कि कहानी विधा का प्रयोग बच्चों में कल्पना एवं अभिव्यक्ति क्षमता के विकास के लिए किया जाए।
इस मौके पर अर्चना पांडे, सुमिता, रीना भारतीय, संदीप कुमार, धनराज सिंह, नियाज वारसी, वेद प्रकाश मौर्य, अर्चना आर्य ,निधि एवं ज्योति सहित आदि लोग उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें