फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमिटी विश्वविद्यालय खेल महोत्सव: कबड्डी के क्वार्टर फाइनल में नैनोटेक्नोलॉजी व बायोटेक्नोलॉजी टीम जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
- साफ्टबॉल मुकाबले में इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की टीम का दबदबा
विज्ञापन

फोटो है


संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर 125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में जारी 26वें अंतर एमिटी संस्थान खेल प्रतियोगिता संगठन की ओर से शुक्रवार को हुए कबड्डी क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में रोमांचक खेल देखने को मिला। पुरुष वर्ग में एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो टेक्नोलॉजी और महिला वर्ग में एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की।

सबसे पहले पुरुषों का कबड्डी मैच एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ नैनोटेक्नोलॉजी और एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर के बीच खेला गया। पहले हाफ में नैनोटेक्नोलॉजी ने 19 अंक जुटाए जबकि ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर 12 अंकों पर रही। दूसरे हाफ में एग्रीकल्चर टीम ने वापसी करते हुए 22 अंक बनाए, लेकिन नैनोटेक्नोलॉजी ने भी 19 अंक हासिल कर कुल चार अंकों से जीत अपने नाम कर ली। इसके बाद महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल में एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी ने एमिटी लॉ स्कूल को कड़े मुकाबले में 18 अंकों से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले हाफ में बायोटेक्नोलॉजी ने 16 अंक अर्जित किए जबकि लॉ स्कूल मात्र 7 अंकों पर सिमट गया। दूसरे हाफ में भी बायोटेक्नोलॉजी ने दबदबा बनाए रखते हुए 17 अंक जुटाए और मैच 33–15 से अपने पक्ष में किया। अंत में संगठन 2025 के तहत हुए साफ्टबॉल मुकाबले में एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की टीम ने एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजी एंड एलाइड साइंसेस को एकतरफा खेल में 12–0 से पराजित किया। पहले हाफ में 4 और दूसरे हाफ में 8 रन बनाकर इंजीनियरिंग टीम ने जीत दर्ज की, जबकि विपक्षी टीम कोई रन नहीं बना सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें