फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिकायत में दर्ज होगा सह आवंटी का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
- यूपी रेरा ने टकराव की स्थिति में सह आवंटियों के हितों की रक्षा को ध्यान में रख लिया फैसला
विज्ञापन

- वेबसाइट पर जारी किया आवेदन का प्रारुप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) की शिकायत में अब सह आवंटी का नाम भी दर्ज होगा। यूपी रेरा ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। साथ ही आवेदन का एक प्रारुप भी तैयार कर यूपी रेरा की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक इस कदम से टकराव की स्थिति में सह आवंटी के हितों की रक्षा की जाएगी।


उत्तर प्रदेश में कुछ 3649 बिल्डर प्रोजेक्ट पंजीकृत हैं। ज्यादातर प्रोजेक्ट में फ्लैट या दुकान का आवंटन एक से अधिक खरीदार के नाम पर होता है। अभी तक यूपी रेरा में केवल आवंटी के नाम से शिकायत की जा सकती थी। ऐसे मामलों में आवंटियों के बीच टकराव की स्थिति आने पर सह आवंटी को उनका हक मिलना मुश्किल हो रहा है। कई सह आवंटी जानबूझकर शिकायत में नाम दर्ज नहीं होने की शिकायत कर चुके हैं। इसी समस्या को देखकर यूपी रेरा ने सह आवंटी का नाम भी शिकायत में दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि सह आवंटी का नाम शिकायत में दर्ज करने के लिए प्रारुप तैयार किया गया है। शिकायतकर्ता को आवेदन पत्र के साथ बिल्डर-बायर्स एग्रीमेंट की प्रतिलिपि लगानी होगी। उसी आधार पर सह आवंटी का नाम शिकायत में दर्ज कर लिया जाएगा। यूपी रेरा के चेयरमैन संजय भूसरेड्डी का कहना है कि हर आवंटी के हितों की रक्षा जरूरी है। बड़ी संख्या में घर या दुकान के मालिक पति-पत्नी, पिता-पुत्र, भाई-बहन, भाई-भाई होते है। कभी भी उनके बीच किसी तरह का टकराव आ सकता है। उस स्थिति में सह आवंटी को भी उसका हक दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें