फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पानी को वाइब्रेट कर शव ढूंढने की कोशिश भी नाकाम

Wed, 01 Feb 2023 07:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साल्हावास। गांव साल्हावास स्थित जवाहर लाल नेहरू कैनाल पर साल्हावास की 16 वर्षीय किशोरी की तलाश में पुलिस व गोताखोरों ने पिछले छह दिनों से सर्च अभियान चलाया हुआ है। लेकिन छह दिन बीत जाने पर भी कोई सफलता नहीं मिल पाई हैं। टीम बुधवार को फिर से अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि आमतौर पर 3 दिन में शव पानी के ऊपर आ जाता है लेकिन पानी का लेवल बहुत ज्यादा है और पानी भी बहुत ठंडा है पानी का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा हुआ है। ऐसे में अनुमान है की शव पानी में ऊपर नहीं उठ पा रहा है। नहर में नाव से पानी को वाइब्रेट कर शव ढूंढने की कोशिश भी की गई, लेकिन सर्च अभियान में सफल नहीं हो पाए। पिछले छह दिनों से गोताखोर व नाव टीम एवं गैस सिलिंडर टीम सर्च अभियान में लगातार जुटी हुई हैं। बुधवार को सातवें दिन एक बार फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा। गौरतलब है कि 25 जनवरी को 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारी और आसपास के इलाकों में भी किशोरी की तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजनों ने 25 जनवरी को देर शाम गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई । 26 जनवरी को सुबह नौ बजे परिजनों ने पुलिस को बताया कि नहर के पास उनकी बेटी का शॉल, चप्पल और चश्मा रखे हुए मिले हैं। जिसके बाद पुलिस को किशोरी की नहर में डूबने से आशंका हुई और भोंडसी आईआरबी से गोताखोर बुलाए गए हैं। ग्रामिणों भी दिनभर प्रशासन का सहयोग करते नजर आए। बीडीपीओ साल्हावास उमेद सिंह व थाना प्रभारी घटना स्थल पर छठे दिन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें