फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शहर की बेटी नंदनी का अंडर-17 फुटबॉल टीम में चयन, जॉर्डन में दिखाएगी कमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन


जीएमएसएसएस सेक्टर-22 में 11वीं कक्षा की है छात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़। शहर की बेटी नंदनी को अंडर-17 फुटबॉल टीम में जगह मिली है। भारतीय टीम को जॉर्डन में खेलना है। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा नंदनी ट्राइसिटी और पंजाब से एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिसका चयन भारतीय टीम में हुआ है। चयन पर इस खिलाड़ी के कोच भूपिंदर सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि जिस दिन से वह ट्रायल के लिए गई थीं मुझे तभी से पूरा भरोसा था कि वह भारतीय टीम में जगह बनाने में जरूर कामयाब होगी। नंदनी के पिता विजय कुमार यूटी के इंडस्ट्री विभाग में फोर्थ क्लास में कर्मचारी हैं और उनकी मां भारतीय प्राइवेट काम करती हैं।

बॉक्स
कैंप में बेहतरीन प्रदर्शन का मिला इनाम

भारतीय टीम के चयन के लिए ट्रायल लिए गए थे। नंदनी ने भी ट्रायल में हिस्सा लिया। इसके बाद देश से 50 खिलाड़ियों का कैंप बेंगलुरु में लगाया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभा के साथ प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों में अंतिम 22 खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार हुई जिन्हें भारतीय टीम में जगह मिली। नंदनी इस लिस्ट में शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंब कद काठी वाली नंदनी स्ट्राइकर के तौर पर खेलती हैं

नंदनी गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (जीएमएसएसएस) सेक्टर-22 में 11वीं कक्षा की छात्रा है। उसका कद 5 फुट 9 इंच है। लंबे कद को देखते हुए स्कूल के डीपीई और कोच भूपिंदर सिंह ने पहले उसे गोलकीपर बनाया लेकिन जिस तरह से वह मैदान पर दोनों लातों से खेलती थी, उसे देखते हुए कोच ने उन्हें गोलकीपर की बजाय स्ट्राइकर के तौर पर मैदान में उतरा। अब वह स्ट्राइकर के तौर पर खेलती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें