-प्रेम प्रसंग के शक में पिता के पुत्री की हत्या कर फंदा लगाने का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सिरसा गांव स्थित नई कॉलोनी में पुत्री की गला दबाकर हत्या के बाद खुद फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के परिजन पोस्टमॉर्टम के बाद शव को अपने गांव ले गए। जहां परिजन ने नम आंखों से पिता-पुत्री का अंतिम संस्कार किया। वाजिदपुर थाना जगनेर आगरा के अशोक कुमार ने पुत्री संजना की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस पूछताछ में परिजन ने बताया कि पिता को शक था कि पुत्री मोहल्ले के एक लड़के से फोन पर बात करती है। इस कारण उसने घटना को अंजाम दिया। वहीं कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला का कहवा है कि परिजन ने मामले कोई लिखित शिकायत नहीं की है।
सातवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़कर बाद नौकरी
पुलिस पूछताछ में मृतक की पत्नी शारदा ने बताया कि पुत्री ने परिवार की मदद करने के लिए ही सातवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़कर बाद नौकरी शुरू की थी। कुछ दिन पहले मधुमक्खियों ने काट लिया था। इलाज के बाद भी अभी तक उसकी हालत में पूरी तरह से सुधार नहीं है। पिता-पुत्री के बीच विवाद के समय वह छत पर मौजूद थी। रात करीब एक बजे दोनों के बीच विवाद बंद करा वह सो गई थी। तब पुत्री का मोबाइल उसके पिता के पास था। आशंका है कि उसके नीचे जाने के बाद पुत्री को लगा होगा कि पिता सो गए हैं ऐसे में वह मोबाइल लेकर कमरे में किसी से बात करने आई होगी। इसी बीच जागे पति ने मोबाइल गायब देख तलाश शुरू की, तो बेटी कमरे में मोबाइल पर किसी से बात करते मिली। आक्रोशित पति ने अंदर से कमरा बंद कर पहले पुत्री की हत्या की। फिर खुद जान दे दी।