फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोल्फ कोर्स के अटके काम 44 करोड़ से होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-151ए में बन रहे इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स के बचे हुए काम 7 माह में 44 करोड़ रुपये की लागत से होंगे। प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने काम में लापरवाही बरतने पर पहले निर्माण कर रही एजेंसी को 7 जुलाई को ब्लैकलिस्ट कर दिया था। अब अधूरे काम पूरे करने के लिए नई एजेंसी के चयन के लिए प्राधिकरण अगले सप्ताह टेंडर जारी कर देगा। इस प्रक्रिया में एजेंसी का चयन हो जाता है तो सितंबर के अंत तक काम शुरू होने की उम्मीद है। अभी करीब 40 प्रतिशत काम बचा हुआ है। यह काम और उद्यान व विद्युत यांत्रिक के काम पूरे होने में करीब 7 महीने का समय लगेगा। गोल्फ कोर्स का काम वर्ष 2021 से चल रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें