फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर के कारण हुए विवाद में युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। सड़क पर साइड लेते वक्त ट्रैक्टर और बाइक की आपस में टक्कर होने के बाद हुए विवाद में कई लोगों द्वारा एक युवक के साथ हाथापाई कर उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के भाई मुस्ताक की शिकायत पर बुधवार रात गांव ख्वाजलीकला निवासी 9 नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पिनगवां थाने के गांव रीठट निवासी मुस्ताक ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके भाई मुस्तकीम की शिकरावा गांव स्थित एक डाक्टर के पास बुधवार को अपनी बेटी के उपचार के लिए जा रहे थे। जब वे ख्वाजलीकला गांव पहुंचे तो एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। जिसके बाद मुस्तकीम और उसके बच्चे सड़क पर गिर गए। मुस्तकीम ने ट्रैक्टर चालक से इसका विरोध जताया तो आरोपियों ने मुस्तकीम और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। गांव में झगड़ा होता देख आरोपी साजिद, जमील के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी मुस्तकीम और मुस्ताक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान मुस्तकीम पास में खडे़ ट्रैक्टर के पहिया के करीब गिर गया जिसके बाद आरोपियों ने सीधा उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया जिसके बाद मुस्तकीम की मौके पर ही मौत हो गई।
पिनगवां थाना प्रभारी शमशुदीन का कहना है कि गांव रीठट निवासी मुस्ताक की शिकायत पर गांव ख्वाजलीकला निवासी साजिद, जमील, अलीजान, सिरदार, आबिद, अहमद, आरिफ, जफरू और सम्मन निवासी ख्वाजलीकलां के खिलाफ हत्या सहित अन्य मामलों में शिकायत दर्ज की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें