फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ छह लोगों ने किया गैंग रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती से छह लोगों ने की दरिंदगी और सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

नोएडा। कोतवाली फेज थ्री क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवती से दरिंदगी का मामला सामने आया है। छह युवकों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया और युवती से मारपीट भी की। गंभीर हालत में युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली फेज थ्री पुलिस मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली फेज थ्री निवासी युवती (20) कुछ दिनों से नौकरी तलाश रही थी। इस बीच एक कंपनी में नौकरी करने वाले युवक से उसकी पहचान हो गई। युवक नौकरी दिलवाने की बात युवती व उसकी मां से भी कर चुका था। बुधवार शाम को युवक ने युवती से नौकरी के लिए जरूरी कागजात मांगे थे। युवती कागजात लेकर युवक के पास एफएनजी के पास एक पार्क में पहुंची थी। पार्क सुनसान था और वहां आसपास आबादी नहीं है। युवक व युवती बातचीत कर रहे थे तभी दो युवक वहां पहुंचे और युवती से छेड़खानी करने लगे। दोनाें युवकों ने युवती के दोस्त को धमकाकर भगा दिया और चार अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद पार्क व खेत में सभी युवकों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती के विरोध करने पर उससे मारपीट की और पूरे शरीर को खरोंच दिया। करीब आधे घंटे के बाद युवक वहां से भाग गए। युवती वहां से पुलिस चौकी पहुंची। वहीं, सामूहिक दुष्कर्म की घटना की सूचना फैलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। बुधवार रात को पुलिस ने युवती के घरवालों को सूचना देकर बुलाया और घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवती के शरीर व चेहरे पर चोट और खरोंच के निशान हैं। पीड़िता अभी भी जिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं। पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह सुरक्षित है। इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- विनीत जायसवाल, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें