फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुठभेड़ में हत्यारोपी गिरफ्तार, गहने बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बंद पड़े रेलवे फाटक के पास पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने एक महिला की हत्या कर गहने लूटने की बात कबूली है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से तमंचा एवं जेवरात बरामद किए हैं। बदमाश की पहचान अलीगढ़ के मुकंद पुर गांव निवासी पप्पू उर्फ पप्पू मिस्त्री के रूप में हुई है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बंद पड़े रेलवे फाटक के पास पुलिस मंगलवार की रात को जांच कर रही थी। तभी एक संदिग्ध अवस्था में आता हुआ व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने इशारा कर रुकने के लिए कहा तो वह जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कियो तो संदिग्ध व्यक्ति ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी की फायरिंग करने पर उसके पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। उसको पकड़ कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ने के बाद तलाशी में आरोपी पप्पू उर्फ पप्पू मिस्त्री के पास से तमंचा, मोबाइल फोन एवं जेवरात बरामद हुए। गहन पूछताछ में बताया कि 3 अगस्त को छपरौला गांव में विद्या वर्ल्ड स्कूल के पास रहने वाली बुजुर्ग महिला राजबाला की गला दबाकर उसने हत्या कर दी थी। उसके कानों के कुंडल में नाक में पहनने वाली लॉन्ग और मोबाइल लूटकर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जेवरात आदि बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें