जेवर। मेरठ के भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान के साथ मारपीट की घटना के विरोध में पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने बुधवार को प्रदर्शन किया। जेवर टोल प्लाजा पर भारी संख्या में पूर्व सैनिक एकत्रित हुए। उन्होंने टोल प्रबंधन को सीएम के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा है। इसमें मांग की है कि प्रदेश के किसी भी टोल प्लाजा पर भविष्य में पूर्व और वर्तमान सैनिकों के साथ इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। साथ ही जवान पर हमला करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होने करने की मांग की है। वहीं, जेवर टोल के वरिष्ठ प्रबंधक केके शर्मा का कहना है कि आश्वासन दिया गया है कि टोल पर कभी भी सैनिकों के साथ अभद्रता नहीं होगी। आम नागरिकों के साथ भी शिष्टाचार का व्यवहार किया जाता है। इस संबंध में टोल के सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए जाते हैं। ब्यूरो