फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखर्जी नगर थाने के बाहर सिख समुदाय का कीर्तन, पुलिस को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

Sun, 23 Jun 2019 07:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
कीर्तन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुखर्जी नगर इलाके में पुलिस के हाथों ग्रामीण सेवा चालक सरबजीत सिंह और उसके नाबालिग बेटे की पिटाई का मामला शांत नहीं हो रहा है। सिख समुदाय पुलिस के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

विज्ञापन


शनिवार रात समुदाय के लोग हारमोनियम और तबला लेकर थाने के बाहर इकट्ठा हो गए। इन लोगों ने पुलिस को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करते हुए कीर्तन शुरू कर दिया। काफी देर चले कीर्तन के बाद ये लोग अपने घर लौट गए।

जानकारी के मुताबिक, थाने के बाहर पहुंचे लोगों की संख्या 40 से 50 के बीच थी। गनीमत रही कि इस दौरान टकराव की कोई नौबत नहीं आई। सिख समुदाय का लगातार कहना है कि ग्रामीण सेवा चालक सरबजीत की कोई गलती नहीं है। उसे उकसाकर पुलिस पर हमला कराया गया था।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने सरबजीत की बहुत बेरहमी से पिटाई की। मामले में सभी आरोपी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। बता दें कि पिछले सप्ताह मुखर्जी नगर इलाके में एक ग्रामीण सेवा चालक की पुलिसकर्मियों से झड़प हो गई थी।

उस मामले में सरबजीत पर आरोप है कि उसने पुलिसकर्मी को तलवार मारी। वहीं, सिख समुदाय पुलिस की गलती बताकर कार्रवाई की मांग कर रहा है। इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जा चुका है। अब इस मामले की अपराध शाखा छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें