फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार रुपये वापस मांगे तो भेज दी बेटी की अश्लील फोटो, उड़ गई नींद

Sun, 23 Jun 2019 07:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
ब्लैकमेलिंग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

एक ज्वेलर को उसके दोस्त ने ऐसा दगा दिया कि रात की नींद उड़ गई है। उधार की रकम वापस मांगने पर ज्वेलर को उसकी बेटी के अश्लील फोटो भेज दिए। 

विज्ञापन


पीड़ित ने विजयनगर थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। इस कृत्य में आरोपी का बेटा भी शामिल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विजयनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी ज्वेलर्स ने बताया कि उनका काफी पुराना दोस्त एक वर्ष पहले उन्हें मिला। बताया कि बचपन से दोनों एक दूसरे को जानते थे, लेकिन बीच में मिलना जुलना बंद हो गया था। उन्हें आपस में यह भी नहीं पता था कि वह कहां रहते हैं। इसके बाद घर आना-जाना शुरू हो गया। दोस्त लोन का काम करता है। 
विज्ञापन


ज्वेलर्स ने 45 हजार रुपये उधार दे दिए। घर आने-जाने के दौरान दोस्त का कक्षा 10वीं में पढ़ने वाला बेटा और ज्वेलर्स की नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 साल बेटी के बीच दोस्ती हो गई। दोनों फोन पर बात करने लगे और इसी दौरान किशोर ने किशोरी से उसकी कुछ फोटो अपने मोबाइल पर मंगा ली। 

बताया कि किशोरी को कुछ दिन तक किशोर ब्लैकमेल करता रहा। उसके बाद आरोपी ने अपने परिवार के लोगों को किशोरी को फोटो दिखा दी। पीड़ित ज्वेलर्स ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उन्होंने अपने दोस्त से रुपये वापस मांगे तो उसने बेटी के अश्लील फोटो उन्हें व्हाट्सएप कर दिए। 

धमकी देने लगा कि अगर अब रुपयों की मांग की तो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाएंगे। इसके बाद एक वीडियो भी भेज दी। पीड़ित ज्वेलर ने थाने में तहरीर देकर आरोपी दोस्त व उसके बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


विजयनगर थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने शिकायत की है। लिखित में कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें