फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलथान स्कूल के रास्ते पर कीचड़, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुलथान में पढ़ने के लिए छात्रों व स्कूली स्टाफ को कच्चे रास्ते से गुजर कर जाना पड़ता है। आजादी के बाद भी स्कूल का मुख्य रास्ता पक्का नहीं बना है। हालांकि दर्जनों बार ग्रामीण बनवाने की मांग उठा चुके हैं। लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से कोई सुनवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन

मुलथान गांव के दीन मोहम्मद ठेकेदार, सौराब खान, आरिफ हुसैन, मोहम्मद शमीम, पंडित लख्मीचंद व हसन मोहम्मद ने बताया कि कई बार स्थानीय व जिलाधिकारियों से मिलकर स्कूली रास्ते को पक्का बनवाने की मांग उठा चुके हैं। केवल आश्वासन मिल रहे हैं पता नहीं कब जाकर पक्का होगा। पंडित ज्ञानचंद, आजाद खान, पंडित बस्तीराम, पंडित मूलचंद, महेंद्र आर्य व एजाज खान ने बताया कि प्राइमरी, मिडिल और सीनियर सेकेंडरी स्कूल एक ही परिसर में है और जाने के लिए यही रास्ता है। जिला प्रशासन हमारी समस्या का जल्दी हल करें अन्यथा किसी दिन स्कूल की तालाबंदी करनी पड़ेगी।
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राकेश मोर ने बताया कि नगीना के बीडीपीओ को बजट बनाने के आदेश दिए जाएंगे ताकि रास्ते में मिट्टी और रोड़िया डलवाई जा सके। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश गोरिया ने कहा कि शिक्षा विभाग के पास इतना बजट नहीं है कि वह कच्चे रास्ते को पक्का बनवा सके। लेकिन कहीं-कहीं मिट्टी जरूर डलवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें