फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सर्विस रोड से आवाजाही शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-2 के पास सर्विस रोड पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। जिससे लोगों को काफी राहत मिली हैं। वहीं, तिगांव चौक पर रूट को डायवर्ट कर दिया गया है। जिससे अंडरपास निर्माण में तेजी आने की उम्मीद है। यहां पिलर खड़े कर दिए गए हैं जबकि गार्डर रखने का काम किया जाना है।
विज्ञापन

फरीदाबाद मेें बाईपास रोड को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के लिंक रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा रोड पर जगह-जगह अंडरपास व फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही सड़क को चौड़ा कर 12 लेन का बनाया जा रहा है। मुख्य सड़क पर काम शुरू करने के पहले एनएचएआई की ओर से रोड़ के दोनों तरफ बारिश के पानी निकासी के ड्रेनेज लाइन और सर्विस रोड बनाई जा रही है जिससे वाहनों के ट्रैफिक को उस पर डायवर्ट कर मुख्य सड़क बनाने का काम शुरू किया जा सके। एनएचएआई की ओर से बाईपास रोड पर गांव शाहूपुरा, सेक्टर-2, 4 और सेक्टर-17 के पास सर्विस रोड पर तारकोल की लेयर बिछाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
अंडरपास निर्माण में आएगी तेजी
तिगांव चौक पर ट्रैफिक का सबसे ज्यादा दबाव रहता है। यहां बल्लभगढ़ से आने वाला ट्रैफिक, पलवल से दिल्ली की ओर जाने वाला ट्रैफिक और दिल्ली से पलवल जाने वाले वाहन और तिगांव से आने वाले ट्रैफिक आता है। सर्विस रोड शुरू नहीं होने की वजह से अभी तक पूरा ट्रैफिक मुख्य लाइन से गुजरता था। इससे अंडरपास के लिए बनाए गए पिलर पर गार्डर रखने में दिक्कत आ रही थी। एनएचएआई ने सर्विस रोड को बनाकर वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। अब जल्द ही इनके ऊपर गार्डर रखने का काम शुरू कर दिया जाएगा। ऐसे में यहां पर ट्रैफिक को सर्विस रोड पर डायवर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
एक्सप्रसेवे का निर्माण तेजी से जारी है। सड़क के दोनों तरफ सर्विस रोड बनाई जा रही है। जिससे मुख्य रोड का ट्रैफिक उस पर डायवर्ट किया जा सके। इसके लिण्ए उन जगहों को प्रमुखता दी गई है जहां अंडरपास या फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। - धीरज सिंह, उप महाप्रबंधक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें