नगीना। ब्लॉक के गांवों में पिछले 2 सालों से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ा बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रवासियों के अनुसार उनके यहां पर 2019 फॉगिंग कराई गई थी, तब से आज तक प्रशासन द्वारा इसके लिए कोई कार्य नहीं किया गया। गांव स्टोरबास, बदरपुर, बनारसी, सूखपूरी, आदि गांव के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में जल्द से जल्द फागिंग कराने की मांग की है।
लोगों के मुताबिक, इन गांवों में कीचड़ व रास्तों में गंदा पानी जमा होने के कारण मच्छरों का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। मच्छरों से मलेरिया, डेंग, बुखार जैसे बीमारियां फैल रही हैं। ग्रामीण डाक्टर शहजाद, अरसुन, जाकिर अरशद ने बताया की कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है।
वर्जन-
ग्रामीणों की शिकायत मिल चुकी है। हम जल्द से जल्द सभी गांवों में फॉगिंग कराकर मच्छरों को मारने का प्रयास करेंगे। जिन गांवों में बीमारी फैल रही है उन गांवों में डाक्टरों की टीम भेज कर लोगों का इलाज करेंगे। - डॉ. सुरेंद्र यादव, सीएमओ