फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ग्रेटर नोएडा में डेंगू ने पकड़ी रफ्तार, और मामले सामने आए; सेक्टर बीटा-1 में गंदगी और कूड़े के लगे ढेर

Fri, 13 Sep 2024 02:56 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

सेक्टर बीटा-एक के ब्लॉक- ई की गली में लगभग 50 से 60 लोग वायरल बुखार, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया की गिरफ्त में आ चुके हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सेक्टर में अभी तक फॉगिंग नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में डेंगू, वायरल, बुखार के और मामले सामने आए हैं। यहां गंदगी और कूड़े के ढेर लगे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। इनमें से अधिकतर मरीजों का उपचार निजी अस्पतालों में ही चल रहा है। दूसरी ओर जिम्स की ओपीडी में भी बुखार, वायरल, डेंगू के मरीजों का आना जारी है।

विज्ञापन


सेक्टर बीटा-एक के ब्लॉक- ई की गली में लगभग 50 से 60 लोग वायरल बुखार, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया की गिरफ्त में आ चुके हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सेक्टर में अभी तक फॉगिंग नहीं कराई गई है। लोगों ने बताया कि स्थानीय समस्याओं को लेकर सामाजिक संस्थाओं ने फॉगिंग व संचारी रोग के रोकथाम के लिए संबंधित विभागों को पत्र भी लिखा है। लेकिन अभी तक किसी तरह से समस्याओं का हल संबंधित विभागों ने नहीं किया है।

पिछले कई दिनों से क्षेत्र में सीवर ओवर फ्लो होने की समस्या बनी हुई है। जलभराव से बीमारियां पनप रही हैं। वह कई दिनों से बीमार हैं। -नेहा, सेक्टर बीटा-1
विज्ञापन



क्षेत्र में जलभराव से लगभग पूरा मोहल्ला बीमारी की चपेट में आ गया है। खुद भी अस्वस्थ चल रही थी। जांच कराई तो वायरल बुखार की पुष्टि हुई। - प्रतिभा, निवासी सेक्टर-बीटा-1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें