फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला क्लीनिक को पेंट कर बना दिए आरोग्य मंदिर : आप

विज्ञापन
विज्ञापन
चिराग दिल्ली में बनी डिस्पेंसरी में लगा आप सरकार के मंत्री के नाम का पत्थर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार ने केजरीवाल सरकार के कार्यकाल में बने मोहल्ला क्लीनिक और डिस्पेंसरी को पेंट कर आयुष्मान आरोग्य मंदिर बना दिए हैं।
विज्ञापन

चिराग दिल्ली स्थित डिस्पेंसरी का उद्घाटन तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने किया था। आज भी डिस्पेंसरी पर सत्येंद्र जैन और मेरे नाम का पत्थर लगा हुआ है। बाकी मोहल्ला क्लीनिकों के नाम बदल दिए गए हैं। आठ साल पहले केजरीवाल सरकार ने चिराग दिल्ली में वातानुकूलित डिस्पेंसरी का उद्घाटन किया था। भाजपा सरकार ने उसे आयुष्मान आरोग्य मंदिर बना दिया। भाजपा सरकार ने 100 दिन पूरे होने पर अपनी 20 बड़ी उपलब्धियां गिनाईं थीं। इसमें भाजपा सरकार ने अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि आयुष्मान आरोग्य मंदिर को बताया था। सरकार का कहना है कि उसने अभी तक दिल्ली में 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिर बना दिए हैं, जो पूरी तरह झूठ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें