फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गर्मी व लू से पेट संबंधी रोगों के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिम्स में हर रोज आ रहे उल्टी, दस्त व पेट में संक्रमण के 25-30 मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। बीते कई दिनों से पड़ी रही भीषण गर्मी के कारण ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में पेट की समस्याओं को लेकर मरीज पहुंच रहे है। मंगलवार को भी अस्पताल में पेट की समस्या लेकर करीब 25 से 30 मरीज आए है। चिकित्सक मरीजों को गर्मी व लू से बचाव व अधिक पानी पीने की सलाह दे रहे है।

बीते सप्ताह से पड़ी रही भीषण गर्मी ने लोगों की सेहत पर विपरीत प्रभाव डाला है। गर्मी-लू ने मरीजों की संख्या तो बढ़ोतरी की है। साथ ही इसके अलावा उल्टी दस्त, पेट के इंफेक्शन आदि के मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। मंगलवार को अस्पताल के मेडिसन विभाग में लगभग 350 मरीजों की ओपीडी रही। इसमें 25 से 30 मरीजों में उल्टी दस्त, पेट के इंफेक्शन व डिहाइड्रेशन के मरीज मिले है। मेडिसन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ दीपक वर्मा ने बताया कि गर्मी व लू के कारण शरीर में पानी की कमी होना आम है। कमी होने से काफी मरीजों को पेट का इंपकशन, चक्कर, शारीरिक कमजोरी की समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्स में उल्टी दस्त, पेट दर्द, वायरल बुखार व डिहाइड्रेशन के नियमित करीब 350 से अधिक मरीज देखे जा रहे है। इसमें से हर दिन 25 से 30 मरीजों में ये समस्याएं मिल रही है। उनको गर्मी से बचाव, अधिक पानी पीने आदि के बारे में बताया जा रहा है। इससे बचाव के लिए अधिक पानी पिएं। ताजा भोजन खाएं। साफ पानी पिएं। अधिक मात्रा में ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने से बचें। धूप से बचें। बाहर निकलने पर सिर ढककर निकलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें