फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशि चौक से लॉजिक्स मॉल तक बनेगी मॉडल सड़क, मिलेगी वाईफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। मास्टर प्लान रोड नंबर-3 के शशि चौक से लॉजिक्स मॉल तक मॉडल रोड बनाने का पायलट प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू हो गया है। इसी 30 मई इसे पूरा कर लिया जाएगा। योजना पूरा होने के बाद इस मॉडल सड़क पर आनेजाने वाले लोगाें को फ्री वाईफाई की सुविधा मिलेगी। सड़क से जा रहे यात्री या चालक अधिकतम 15 मिनट तक इसकी सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। सोमवार को नोएडा ट्रैफिक सेल की टीम ने प्रस्तावित मॉडल सड़क का दौरा किया।
विज्ञापन

ट्रैफिक सेल के अधिकारी ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण ने मास्टर प्लान रोड नंबर-1, 2 और 3 की सड़कों को मॉडल रोड बनाने का प्रस्ताव दिया है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत शशि चौक से लॉजिक्स मॉल की सड़क को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका मुख्य मकसद वाहन चालकों को सुरक्षा प्रदान करना है। इसके अलावा पूरे मॉडल रोड को बहुपयोगी क्षेत्र के तौर पर भी विकसित किया जाएगा। इसमें इलेक्ट्रिक पोल और स्ट्रीट बेंच आदि शामिल होंगे।
मॉडल रोड पर स्मार्ट बेंच, स्मार्ट बस स्टॉप, टैक्सी स्टैंड, डस्टबिन आदि लगाए जाएंगे। यहां वेंडरों के लिए कियोस्क भी लगाए जाएंगे ताकि पास के मेट्रो स्टेशन से उतरने वाले लोगों को सुविधा मिल सके। मॉडल रोड को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा, जो कि एक-दो दिन में बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

भित्ति चित्रों से मॉडल रोड को सजाया जाएगा
सौंदर्यीकरण की योजना के तहत मॉडल रोड को भित्ति चित्रों से सजाया जाएगा। यहां पौधरोपण भी किया जाएगा। इसके अलावा सड़क पर बने ग्रीन बेल्ट को और बेहतर बनाया जाएगा। इसे लैंडस्केप की शक्ल दी जाएगी। यहां लोग शाम को टहलने के लिए आ सकेंगे।
स्मार्ट पोल पर होंगे पैनिक बटन
मॉडल रोड पर जगह-जगह स्मार्ट पोल होंगे, जिन पर पैनिक बटन लगाए जाएंगे। आपात स्थिति में पैनिक बटन को दबाकर सीधे कंट्रोल रूम तक बात पहुंचाई जा सकती है। जिससे किसी हादसे की स्थिति में तुरंत मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें