फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में सड़कों पर विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह/पुन्हाना। नूंह जिले के गांधी ग्राम घासेड़ा में सोमवार को कांग्रेस पार्टी के जनजागरण अभियान व किसान विजय दिवस पर कांग्रेस के तीनों विधायकों ने बीजेपी जजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार मेवात विरोधी है और लोगों को लूट रही है। इस मौके पर नेताओं ने घासेड़ा गांव में पदयात्रा कर जनजागरण अभियान चलाया। पदयात्रा में भारी भीड़ मौजूद रही।
विज्ञापन

सीएलपी उपनेता चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि आज पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल डीजल 100, गैस सिलेंडर हजार रुपये तक पहुंच गया है। गरीब आदमी के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। किसान भी महंगाई का शिकार हो रहा है। राहुल गांधी के सहयोग को किसान आंदोलन की सफलता के लिए याद किया जाएगा। कई राज्यों में उपचुनावों में बीजेपी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा और अंदरूनी सर्वे में बीजेपी को हार की भनक लगने पर ही केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 5 और डीजल पर 10 रुपये कम करने पड़े। फिर भी प्रदेश सरकार ने अपना वेट कम नहीं किया जबकि पड़ोस के राज्यों में वेट कम किया गया था। आफताब अहमद ने प्रदेश सरकार पर चावल घोटाला, रजिस्ट्री घोटाला, माइनिंग घोटाला, शराब घोटाला, कोरोना घोटाला, पेपर लीक घोटाला, किलोमीटर स्कीम घोटाला जैसे दर्जनों घोटालों की जांच नहीं करने को लेकर निशाना साधा। पुन्हाना विधायक चौधरी मोहम्मद इलियास ने कहा कि बीजेपी के लोग सर से पैर तक करप्शन में डूबे हुए हैं। आज हरियाणा में स्वास्थ सेवाओं का बुरा हाल है, प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डेंगू टेस्ट किट तक मौजूद नहीं हैं, कितने लोग डेंगू से मर गए हैं और ना जाने कितने कोरोना से मरे, मोदी को माफी मांगनी चाहिए कि वो लोगों को इलाज तक नहीं दे पाए हैं।
उन्होंने सरकार पर नमाज में व्याधान मामले को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि इबादत सभी का हक है और इसमें खलल शर्मनाक है। उन्होंने वक्फ बोर्ड प्रशासक पर बोर्ड की जमीन खाली करने और करवाने को लेकर निशाना साधा।
विज्ञापन

वहीं फिरोजपुर झिरका विधायक चौधरी इंजीनियर मामन खान ने कहा कि कांग्रेस ने मेवात कैडर का गठन कराया था जो भारत में पहला कैडर था जो किसी जिले के लिए बनाया गया था। उस कैडर में भर्ती से काफी टीचर लगाए थे लेकिन पिछले सात सालों में मेवात कैडर में एक भी भर्ती बीजेपी ने नहीं की और अब मेवात जिले में शिक्षकों की भारी कमी है। कांग्रेस राज में मेवात में महिला कॉलेज, मानू संस्थान, आरोही मॉडल स्कूल, कस्तूरबा गांधी स्कूल, जेबीटी, डाइट संस्थान, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक संस्थान, आईटीआई जैसे दर्जनों तालीमी इदारे बने लेकिन बीजेपी राज में एक भी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें