फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली कर्मी बनकर आए बदमाश, आईडी मांगने पर चलाई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
- तमंचा लहराते हुए गेट खोलने को कहा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। सिग्मा-1 में बिजली कर्मचारी बनकर आए दो बदमाशों ने गेट पर फायरिंग कर दी। मकान मालिक ने शक होने पर दोनों से पहचान पत्र दिखाने को कहा। जिस पर दोनों भड़क गए। आरोपियों ने तमंचे से गोली चला दी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित रोहित सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दादारी कोतवाली को दी शिकायत में रोहित ने कहा कि मंगलवार दोपहर करीब 12:17 मिनट पर दो लोगों ने दरवाजे की घंटी बजाई। दोनों खुद को बिजली कर्मचारी बता रहे थे। दोनों में एक के हाथ में कमर पर पीछे टांगने वाला बैग था। शक होने पर अंदर से ही रोहित ने युवकों से आईडी मांग ली। इस पर युवक भड़क गए और विवाद करने लगे। रोहित ने कह दिया कि जब तक पहचान का सत्यापन नहीं कर लेते गेट नहीं खोलेंगे। यह सुनते ही एक आरोपी ने बैग में से तमंचा निकालकर कर दरवाजा खोलने को कहा। आरोपी ने तमंचा लहराते हुए दरवाजा नहीं खोलने पर गोली चलाने की धमकी दी। गेट नहीं खोलने पर आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया। पुलस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें