फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे की मदद के लिए अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे को करीब 17 करोड़ का इंजेक्शन लगाया जाना है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे की मदद के लिए शुक्रवार को राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मदद की मांग करते हुए अभियान शुरू किया है। इसके तहत बच्चे को करीब 17 करोड़ रुपये का इंजेक्शन उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बच्चे के माता-पिता के साथ मौजूद संजय सिंह ने बताया कि वेहंत जैन स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) टाइप-2 बीमारी से ग्रसित है। यदि बच्चे को दो साल की उम्र पूरी होने से पहले इंजेक्शन नहीं लगा तो जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने अपनी तरफ से एक लाख रुपये की आर्थिक मदद की है। साथ ही, सभी लोगों से अपील की है कि बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए आगे आएं। त्रीनगर निवासी वेहंत के पिता मोहित जैन इंजीनियर और मां गरिमा जैन सीए हैं। बच्चे की बीमारी की वजह से मां को नौकरी छोड़नी पड़ी है। केंद्र सरकार को बच्चे के इलाज को लेकर संयुक्त राष्ट्र समेत अन्य जगहों पर मुद्दा उठाना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें