फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दूध के दामों में एक-दो रुपये की गिरावट संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। सोमवार से जीएसटी सुधार कर नए रेट लागू करने के बाद दूध के रेट में एक से दो रुपये की गिरावट आएगी। नए रेट पर मंगलवार से दूध मिलना शुरू हो जाएगा। डेयरी मालिकों का कहना है कि जो भी नया रेट आएगा उसके अनुसार दूध बेचा जाएगा। एक से दो रुपये प्रति किलो में कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दूध का आधा किलो का पैक 35 रुपये और एक किलो का पैक 70 रुपये मिलता रहा है। नए जीएसटी के रेट में कमी होने पर आधा किलो पर एक रुपये और एक किलो पर दो रुपये के दाम में कमी आएगी। अल्फा-1 स्थित डेयरी मालिक जयवीर ने बताया कि सवेरे उनको पुराने रेट पर ही दूध के पाउच मिले है। आज से सरकार ने जीएसटी के नए रेट लगाए है। जिसका असर मंगलवार से देखने को मिलेगा। मंगलवार को सवेरे कम रेट पर दूध मिलेगा। उसके अनुसार ही उपभोक्ता को मिल सकेगा। सोमवार को सारा दिन पुराने रेटों पर ही दूध की बिक्री हुई। अल्फा सेक्टर निवासी अंकित ने बताया कि वह हर रोज करीब 10 किलो दूध खरीदता है। उसको अभी आधा किलो का पाउच 35 रुपये का मिला है। रेट कम होने पर हर रोज उसको करीब 10 रुपये कम देने पडेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें