फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में भी बन सकते हैं मेट्रो के कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में भी बन सकते हैं मेट्रो के कोच
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। मेट्रो के कोच विदेशों से खरीदने की दिक्कत जल्द दूर हो सकती है। अपने प्रदेश में भी मेट्रो के कोच बनाने की तैयारी है। इसके लिए निजी कंपनी पीपीएसआई ने यीडा में जमीन के लिए आवेदन किए हैं। उसने 10 फीसदी पंजीकरण राशि भी जमा कर दी है। अगले सप्ताह जमीन का आवंटन हो सकता है।
दरअसल, दिल्ली एनसीआर में चल रहीं अधिकतर मेट्रो के कोच विदेशों से आए हैं। अब देश में कुछ जगहों पर कोच बनने शुरू हो गए हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में अब भी मेट्रो के कोच नहीं बन रहे, जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा, जेवर, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, जैसे कई शहरों मेट्रो के कई रूट प्रस्तावित हैं, जिससे अधिक कोच की जरूरत पड़ेगी। इसे देखते हुए निजी कंपनी पीपीएसआई ने 20 एकड़ जमीन मांगा है। सेक्टर 32 में जमीन आवंटित करने पर विचार हो रहा है। कंपनी की तरफ से डीपीआर आने पर अगले सप्ताह साक्षात्कार होगा। उसमें सफल होने पर जमीन आवंटित होगी। अगर यीडा आवंटित कर देता तो प्रदेश में मेट्रो कोच बनाने वाली पहली कंपनी यीडा एरिया में शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपैरल पार्क में चार और कंपनियों को जमीन
ग्रेटर नोएडा। यीडा ने मंगलवार को अपैरल पार्क के लिए चार कंपनियों को जमीन आवंटित कर दी है। अपैरल पार्क में जमीन के लिए अल्का इंटरप्राइजेज, श्रीहंस इंटरप्राइजेज, हाउस फैशन व सीआरवी इंपेक्स ने आवेदन किए थे। मंगलवार को सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इन चारों कंपनियों के प्रतिनिधियों का साक्षात्कार लिया। उसके बाद प्राधिकरण ने जमीन आवंटन का फैसला लिया। चारों कंपनियों को 1.25 एकड़ जमीन आवंटित की गई। ये कंपनियां यहां पर 17.52 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। इससे 1573 लोगों को रोजगार मिल सकेगा। अब तक अपैरल पार्क में 15 कंपनियों को जमीन आवंटित की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें